Thursday, October 22nd, 2026

वनडे सीरीज: पुणे पहुंची टीम इंडिया, 23 मार्च को खेला जाएगा पहला मैच

पुणे 
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पुणे पहुंच गई है, जिसका पहला मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इंग्लैंड के भारत दौरे की यह आखिरी सीरीज होगी। चेन्नई और अहमदाबाद में खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम करने के बाद भारत ने शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-2 से जीती। कप्तान विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम शाम चार बजकर 45 मिनट पर अहमदाबाद से चार्टर्ड फ्लाइट से पुणे पंहुची। तीन वनडे मैच दर्शकों के बिना 23, 26 और 28 मार्च को एमसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। कोहली के अलावा भारतीय टीम में रोहित शर्मा, शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं।

भारत की वनडे टीम-विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर।

इंग्लैंड की वनडे टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरैन, टॉम कुरैन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंग्सन, आदिल रशीद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, आर. टॉपले, मार्क वुड। 

 

#One day series

Source : Agency

पाठको की राय